प्रतिनिधि मंडल ने हर संभव मदद का दिया भरोसा, दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की
पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ
खलियरी (सोनभद्र) नमो घाट वाराणसी में घुमने गये अपने साथियों के साथ युवक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल को नमो घाट के प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों ने बेरहमी से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया इस घटना कि सुचना मिलने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए मंगलवार को मृतक के घर पर अपने पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को भेजा।
प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने मृतक चिंटू जायसवाल के घर पहुंच कर मृतक चिंटू जायसवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी अपनी शोक संवेदना व्यक्त किया उसके बाद मृतक चिंटू जायसवाल के पिता बद्रीनारायण से मिलकर घटना कि पुरी जानकारी ली और पीड़ित परिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा के द्वारा भेजी गयी आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपया नगद कि राशी दिया और आगे भी पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद करने कि बात सपा के प्रतिनिधिमंडल ने कहा।
मौके पर पीड़ित बद्रीनारायण जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल के सामने बताया कि नमो घाट पर हुई मेरे पुत्र चिंटू जायसवाल कि हत्या के मामले में सरकार के द्वारा कि गयी कार्यवाही से मैं संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि चिंटू जायसवाल के कुछ कातिल अभी भी बाहर घुम रहे हैं। और हमारी मांग पच्चास लाख रुपया का मुआवजा और बेटा का मुर्ति लगवाने कि मांग को सरकार सुन नहीं रही है। मैं दुखी हूं।
पीड़ित कि बात सुनने के बाद छोटे लाल खरवार सांसद सोनभद्र ने मृतक के पिता बद्रीनारायण जायसवाल को आश्वासन दिया कि आप चिंता मत करिए आपकि मांग को लेकर हम सब समाजवादी साथी सड़क से लेकर सदन तक जाएंगे। आपको सहित चिंटू के घायल साथियों को भी आर्थिक सहायता दिलाने के लिए हम सभी समाजवादी लोग सरकार से मांग करेंगे।
आशुतोष सिन्हा एमएलसी ने कहा कि चिंटू जायसवाल के घायल साथियों का एफआईआर पुलिस अभी तक नहीं किया है इसे बहुत जल्द कराया जाएगा और नमो घाट पर लगे सीसीटीवी फुटेज कि भी मांग सरकार से करूंगा।
अखिलेश यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष सपा के प्रतिनिधिमंडल में राम निहोर यादव जिलाध्यक्ष सोनभद्र छोटेलाल खरवार सांसद आशुतोष सिन्हा एमएलसी प्रदीप जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा अविनाश कुशवाहा पुर्व विधायक सदर डा अजय चौरसिया प्रदेश सचिव सपा दिनेश अग्रहरी जिलाध्यक्ष व्यापार सभा चन्दन यादव प्रदेश सचिव व्यापार सभा विकास केसरवानी प्रदेश सचिव व्यापार सभा विजय शंकर जायसवाल अध्यक्ष विधानसभा सदर लोग थे इसके अलावा उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रेम लाल खरवार, अमृत लाल यादव, बृज बिहारी पासवान, महेंद्र यादव, युवा नेता संदीप यादव,साथ संजय यादव पुर्व ब्लाक प्रमुख म्योरपुर जय प्रकाश पाण्डेय अशोक जायसवाल कमलेश चौबे और क्षेत्रीय सपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment