पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
सोनभद्र। निजी अस्पताल संचालकों की गैरजिम्मेदाराना रवैये के शिकार हो रहे मरीजों के परिजनों की शिकायत पर आज शाम नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस टीम ने दो अस्पतालों को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। अब पुलिस की निगरानी रहेगी। बताया जाता है कि बीते दिनों जाबर पेट्रोल टंकी के समीप स्थित के एम हॉस्पिटल उक्त अस्पताल के कर्मी के द्वारा सीएससी अस्पताल से एक घायल मरीज को रात्रि में लाया गया था जिसका दवाई इलाज करने के बाद उसकी मौत हो गई थी जिससे मृत अवस्था में सीएससी अस्पताल अस्पताल के कर्मी के द्वारा ही मोटरसाइकिल से ले जाकर छोड़ दिया गया जिसे सीएचसी चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर आगे की कार्रवाई की गई थी, इसी क्रम में परिजनों के तहरीर के आधार पर सीएचसी अधीक्षक के द्वारा कि अस्पताल के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया गया था जिसकी कार्रवाई में आज अस्पताल को सील किया गया है। वही धनौरा कालोनी रोड स्थित नेशनल अस्पताल को भी सील कर दिया है।इस दौरान संयुक्त टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गुलाब यादव सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी, सहित अन्य अधिकारियों की टीम सील की कार्यवाही में मौजूद रहे। लोगो ने प्रशासन की इस बड़ी कार्यवाही का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी से मांग किया है कि दुद्धी कस्बे के संचालित कई अस्पताल अब भी गैर पंजीकृत है जहां सर्जरी भी किया जाता है और कई पैथोलॉजी सेंटर भी है जिनके रिपोर्ट का खमियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।जिनपर कार्यवाही होनी चाहिए।

Post a Comment