पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
*सीएम पोर्टल पर की गई शिकायत में एडीओ पंचायत ने कार्यवाही हेतु डीपीआरओ को किया अग्रेषित*
*जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण द्वारा फोन नहीं उठाया जाना शासनादेश का खुला उलंघन*
वैनी सोनभद्र । विकास खंड नगवां में भारत सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता लगा रहे विभागीय अधिकारी और सफाई कर्मियों पर किसकी विशेष कृपा बनी हुई है पिछले दस वर्षों से कई सफाई कर्मी जो नगवां ब्लॉक के ही मूल निवासी है और अपने ही ब्लॉक में नौकरी कर सरकारी वेतन पर मौज कर रहे हैं। पंचायती राज विभाग के नियमों को ताक पर रखकर कइयों को तो उनके ही ग्राम पंचायत के गावों में तैनात कर सरकार को ठेंगा दिखा रहे अधिकारी।
इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी जिसकी संदर्भ संख्या 40020026009985 है जिस मामले में एडीओ पंचायत नगवां कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने आख्या निस्तारण में कहा है कि सफाई कर्मियों का क्षेत्र परिवर्तन या ट्रांसफर हमारे अधिकार क्षेत्र से बाहर है इस लिए कार्यवाही हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी को अग्रेषित कर दिया गया है।
अब देखना है कि जिला पंचायत राज अधिकारी इस मामले में कोई कार्यवाही होती है या लीपापोती कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
कुछ ऐसे भी सफाई कर्मी नगवां ब्लॉक में नियुक्त है जो कभी गांव में आते ही नहीं कभी कभी ब्लॉक का परिक्रमा कर चलता बनते है।
*ऐसे सफाई कर्मी जो कभी गांव में नहीं आते है*
1 - पियूष सिंह, तैनाती स्थल ग्राम पंचायत सोहदाग के मझुई,
2 - विनय सिंह, तैनाती स्थल ग्राम पंचायत महुली के खोड़ैला
3 - शिव प्रसाद, तैनाती स्थल ग्राम पंचायत चरगड़ा
4 - सुधीर रंजन, ग्राम पंचायत काजियारी के तेनुआही
5 - राजेश कुमार पांडेय, ग्राम पंचायत बेउआ के पानिकब खुर्द
6 - अयूब अहमद, ग्राम पंचायत दरेव के बरवारी गांव में है ये माननीय जी लोग कभी भी अपने गांव में नहीं आते हैं साफ सफाई का कार्य राम भरोसे गावों की नालियां बजबजा रही है गंदगी का अंबार लगा होगा गावों में क्या ये लोग सरकार के स्वच्छता अभियान को पलीता नही लगा रहे है कब होगी इनके ऊपर कार्यवाही किसकी की है इनके ऊपर विशेष कृपा।
*अपने ही गांव में नियुक्त सफाई कर्मियों का विवरण निम्नवत है -*
1- रमेश सिंह, ग्राम पंचायत आम_डीह
2 - फूलचंद ग्राम पंचायत बैनी
3 - विजय प्रताप मिश्रा ग्राम पंचायत नंदना के नर_ऊंज में है। ग्राम पंचायत नंदना में तैनात के खटखरी में तैनात विशोक सिंह का ट्रांसफर खलियारी में कर दिया गया है अन्य लोगों पर विभागीय मेहरबानी बनी हुई है।
अब देखना है कि शेष लोगों पर जो अपने ही गांव में नियुक्त है और ऐसे सफाई कर्मी जो कभी गांव में जाते ही नहीं उनके ऊपर कोई कार्यवाही होती है या मामले को ठंडे बस्ते में डाल दी मामले को समाप्त कर दिया जाता है।
इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण से सेल फोन पर वार्ता करने का प्रयास किया गया तो हमेशा की तरह उन्होंने ने फोन रिसीव नहीं किया जिससे उनका पक्ष नही जाना जा सका।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से ऐसे लापरवाह सफाई कर्मियों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

Post a Comment