Top News

भीषण सड़क हादसा: डीजे वाहन अज्ञात ट्रक से टकराया, दो की मौत, तीन घायल

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 




सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में डीजे साउंड से लदा मैजिक वाहन अज्ञात खड़े वाहन के पीछे जा भिड़ा। हादसे में डीजे वाहन पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीजे साउंड से लदा मैजिक वाहन दुद्धी क्षेत्र के नगवा गांव से एक बारात कार्यक्रम संपन्न कर रॉबर्ट्सगंज लौट रहा था। गुरुवार भोर करीब 4:30 बजे गुरमुरा स्थित जय गुरुदेव आश्रम के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग केबिन में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल चंदन उम्र 42 वर्ष पुत्र राजकुमार निवासी चुर्क को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं शिवा उम्र 21 वर्ष पुत्र राजमन निवासी छपका तथा विनय कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र शिव प्रसाद निवासी गड़वां को मामूली चोटें आईं जिनका उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे में मनोज कुमार मौर्य उम्र 32 वर्ष पुत्र स्व. रामध्यान मौर्य निवासी लोढ़ी (आरटीओ कार्यालय के पास) तथा श्याम बाबू, पुत्र रामदुलारे निवासी छपका की मौत हो गई। बताया गया कि मनोज कुमार दो बेटियों के पिता थे, जबकि श्याम बाबू के तीन बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।चोपन थाना के उपनिरीक्षक विनोद यादव ने पुलिस टीम एवं स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर के जरिए क्षतिग्रस्त केबिन को हटवाकर शवों को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume