Top News

शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया दूध से रुद्राभिषेक पूजन

- वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री जी की कथा सुनकर भक्तगण हुए भाव विभोर

. 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से दी गई आहुति

. नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन जयकारे से गुंजायमान रहा यज्ञ स्थल

- प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्र




द्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

- रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर परिसर में चल रहा है आयोजन

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 







सोनभद्र। रामगढ़ कसारी स्थित रामसरोवर पर मंदिर प्रांगण में सोमवार को चौथे दिन नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। वहीं शिव मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। आरती पूजन के दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारों से गुंजायमान हो गया। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं बवृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री जी की कथा श्रवण कर भक्तगण भाव विभोर हो गए।  रात्रि में रासलीला का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया।

कार्यक्रम के संयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज के चौथे दिन आचार्यगण गोपालधर द्विवेदी, राजेश कुमार पाठक, हरिओम द्विवेदी व अमरेश तिवारी द्वारा नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ में पूजन व आरती कराया गया। इसके अलावा शिव मंदिर में दूध से रुद्राभिषेक पूजन कराया गया। प्रकृति रक्षा के लिए 251 जड़ी बूटियों से निर्मित हवन सामग्री से आहुति दी गई। इस दौरान समूचा यज्ञ स्थल जयकारे से गुंजायमान हो गया। यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रतिदिन चलने वाले विशाल भंडारा में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं वृंदावन से आई बाल कथा वाचिका धानी शास्त्री जी की कथा श्रवण कर भक्तगण भाव विभोर हो गए। रात्रि में वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला का मंचन किया, जिसका श्रद्धालुओं ने खूब आनंद लिया। भिखारी बाबा ने कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का आग्रह किया है। 

कार्यक्रम में  देवेंद्र कुमार, विजय सिंह, इंद्रवीर, केवलानंद महाराज, हरिनंद, कृष्ण, डुग्गू, हर्ष, दिनेश, उषा देवी, चिंता मौर्य, उर्मिला देवी, कलावती देवी, प्रहलाद, रामरक्षा, छोटू, बिमलेश, विश्वनाथ, स्वामी हरिनाथ, दाऊदयाल, राजेश, शुभराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना बाबा, रामखेलावन,  परमानंद,रमेश कुमार, कालो देवी, विमला देवी, शशि देवी, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume