पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज विद्युत वितरण खंड में 78 हजार से अधिक ऐसे बिजली उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन लेने के बाद अब तक बिजली बिल जमा नहीं किया। इन उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग अब ऐसे उपभोक्ताओं की तलाश के लिए गांव-गांव अभियान चलाने की तैयारी में जुट गया है।सोमवार दोपहर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) इंजीनियर ओपी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 40 हजार ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन्होंने बिजली कनेक्शन तो लिया लेकिन एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया। वहीं बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जिनके पते पर पहुंचने पर कोई जानकारी नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि विभागीय टीम अब गांव-गांव जाकर सत्यापन करेगी और बकायेदारों से बिजली बिल जमा कराने का अभियान चलाएगी। जिन उपभोक्ताओं द्वारा लगातार बिल भुगतान नहीं किया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। विद्युत विभाग के अनुसार बकाया वसूली को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत लाइनमैन, जेई और अन्य कर्मचारियों की टीम गठित कर गांवों में भेजी जाएगी। टीम उपभोक्ताओं के पते का सत्यापन करने के साथ ही बकाया बिल जमा कराने के लिए प्रेरित करेगी। विभाग का कहना है कि लगातार बढ़ते बकाये के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील की गई है।

Post a Comment