Top News

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक‌ सोनभद्र के जिला अध्यक्ष

 

 हरदेवनारायण तिवारी के नेतृत्व में ग्राम पंचायत जुगैल ब्लाक चोपन सोनभद्र के 18 आदिवासियों के गाटा संख्या 14132जमीन जो कोठीपियार घघवा में है को पूर्व बनाधिकार समिति केसदस्य अमृतलाल बैगा द्वारा गलत तरीके से अधिकारियों को गुमराह कर पट्टा करा लिया गया है। यह आदिवासी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोग हैं विगत 25 30 वर्ष से जोत कोड़ कर रहे थे इन लोगों के ना जानकारी में अमृतलाल बैगा ने अपने और अपने परिवार के नाम पट्टा करा लिया है इतना ही नहीं अमृतलाल बैगा ग्राम पंचायत जुगैल अंतर्गत पांच स्थानों पर अपने और अपने परिवार जनों के नाम वन की जमीन को पट्टा कराया है। इसकी जांच की मांग को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया और मांग किया गया कि इसकी यथाशीय जांच किया जाए और गलत ढंग से किए गए पट्टे को निरस्त किया जाए ।इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र को पत्र दिया गया जिलाधिकारी महोदय ने डीएफओ ओबरा एवं समाज कल्याण अधिकारी सोनभद्र को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर इसकी जांच कर आख्या दें ।संगठन ने आशा व्यक्त किया कि जिलाधिकारी महोदय द्वारा इन गरीबों को न्याय मिलेगा। इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी ने कहा कि ‌यह 18 आदिवासी जो जमीन का जोत कोड़ कर रहे थे उनके ऊपर दिनांक 8-10-2019को वन  वनरक्षक जुगैल द्वारा जुगैल थाने पर एफआईआर किया गया था तथा ₹12000 का जुर्माना भी लगाया गया था जिसे इन आदिवासियों ने उसे जुर्माना  के रूप में पैसे को भरा था ।इतना ही नहीं बंदोबस्त अधिकारी ओबरा से वन विभाग ओबरा द्वारा 22-4-.2002 को इस संबंध में आख्या मांगा गया था जिसमें इन 18 आदिवासियों का नाम है। उसे समय के तत्कालीन बनाअधिकार समिति के अध्यक्ष रामसूरत बैगा एवं सचिन परमा सिंह ने शपथ पत्र में एसडीएम ओबरा एवं मंडल आयुक्त मिर्जापुर को लिखकर के दिया है कि जब यह जमीन अमृतलाल बैगा एवं उनके परिवार जनों के नाम सेपट्टा किया गया तो मुझे कोई किसी तरह की जानकारी नहीं है ।ना ही नापी के समय में  था।यह पूरी तरीके से फर्जी तरीके से कार्य किया गया है ।यह लिखकर दोनों व्यक्तियों द्वारा दिया गया है इसके उच्च स्तरीय जांच के लिए यह आदिवासी कई बार एसडीएम ओबरा एवं जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई ।इंटक के जिला अध्यक्ष हरदेवनारायण तिवारी ने कहा की वर्तमान जिला अधिकारी महोदय से न्याय की बहुत अपेक्षाएं हैं, ।इन आदिवासियों में इस जमीन के विवाद को लेकर मारपीट की प्रबल संभावनाएं बढती जा रही है ऐसा न होने पावे ।जिला प्रशासन सक़ीय‌‌ होकर इसकी जांच करें ,जिससे इन आदिवासियों को न्याय मिल सके ।प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महासचिव शमीम अख्तर खान,राम प्रसाद, चंन्दर, रामनारायण,ललिते, गोरखनाथ देवधारी लाल जी आर पी सिंह चन्दर, सुरेश ,हरिलाल ,सियाराम, रामपति ,गुलाब बैगा ,मोहरलाल, भैया राम एवं काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

भवदीय 

हरदेवनारायण तिवारी 

 जिला अध्यक्ष इंटक‌‌ सोनभद्र



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume