Top News

नगवा के दर्जनों गांव के आदिवासीयो ने किया दो दिवसीय बैठक का आयोजन l

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ 

सोनभद्र जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र नगवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत कजियारी के राजस्व गांव तेंदुडाही में स्वर्गीय नीलांबर पीतांबर भवन में दो दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें  कोदई , ढोसरा ,मांची,सुअरसोत , गोंगा ,कजियारी, काशी,सियरिया , सोमा ,तेंदुडाही , बिश्रामपुर,बलियारी , सुअरसोत कला ,करही ,गांव के लोगो ने वनाधिकार  को लेकर आ रही समस्याओं पर चर्चा किया l वनाधिकार एक्ट 2006 का कानून बनने के बावजूद आज आदिवासियों को उनके मालिकाना हक से उनको बेदखल किया जा रहा है आए दिन आदिवासियों को वन विभाग के द्वारा प्रताड़ित किया जाता है इन परिस्थितियों को देख कर दर्जनों गांव के लोगो ने अपनी न्याय पाने के लिए बैठक में सर्व सहमती से आदिवासी न्याय मंच  का गठन किया  l जिसमे आदिवासी न्याय मंच के अध्यक्ष   रामजतन खरवार  को तथा सचिव  राजेश्वर जी को तथा कोषाध्यक्ष  श्री विंदु सिंह को बनाया गया  l व उपाध्यक्ष  अयोध्या प्रसाद जी को बनाया गया l तथा आदिवासी न्याय मंच नगवा के संरक्षक   रामजनम  जी को बनाया गया l सभी लोगों की मुद्दों को सुनने के बाद अध्यक्ष  रामजतन सिंह जी ने कहा कि ग्राम सभा में जितने भी वन समिति है उनको सक्रीय भूमिका में आना होगा तथा जो निष्क्रिय है उनको सक्रीय कराकर आगे संगठित होकर अपनी हक और अधिकार के लिए  तथा समस्याओं से निजात पाने के लिए अपना आवाज बुलंद करना होगा अपनी मुद्दों व जल जंगल जमीन को लेकर संघर्ष करना ही पड़ेगा सबको वनाधिकार की समस्या से निजात दिलाने के लिए शांति और सद्भाव से आदिवासी न्याय मंच नगवा सबके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेगा l वही उपाध्यक्ष  अयोध्या प्रसाद जी ने कहा कि चाहे अनुसूचित जनजाति हो ,तथा अन्यपरंपरागत के हो सब लोग शीघ्र अपनी दस्तावेजों को पूर्ण कर मालिकाना हक के लिए आवाज उठाएं  l मानवाधिकार रक्षक कमलेश कुमार ने कहा कि सब लोग संगठित होकर संघर्ष करे तो मंजिल जरूर मिलेगी वनाधिकार का मालिकाना हक अवश्य मिलेगी l बैठक में ग्राम प्रधान मांची भुनेश्वर प्रसाद , तौहीद अली, बुद्धू सिंह , राजभुवन,  भोला सिंह,जवाहिर मिस्त्री, राधेश्याम सिंह ,रामबली ,घूरभरी, संजय ,रामपती ,सुशीला , सुरसती,राजकुमारी , इनरी,सकराती ,कौशल्या देवी ,रामसूरत ,अशोक कुमार,सुरेश , रामचंदर, पंचू, रामजग सिंह ,श्यामलाल सिंह , इनरदेव ,मंगरू नामवर विश्वकर्मा,जसवंत जगदीश सिंह ,विमलेश, बुद्धिमारायण ,मुखलाल , आदी कई लोग सम्मिलित रहे l



Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume