पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी
जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल नेतृत्व में थाना बभनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
थाना बभनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0-118/2026, धारा 80(2), 85 भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्ता चिंता देवी पत्नी सुरेश कुमार, निवासी ग्राम मनरूटोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 45 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 10.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्ता का विवरण—*
चिंता देवी पत्नी सुरेश कुमार निवासी ग्राम मनरूटोला, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
01- उ0नि0 सरफराज हुसैन थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
02- हे0का0 राम आशीष यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
03- हे0का0 विनोद मौर्य थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
04- म0हे0का0 अहरसास यादव थाना बभनी जनपद सोनभद्र।

Post a Comment