Top News

विद्यालय की छत पर गिरा महुआ का विशालकाय पेड़, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 





विंढमगंज, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की भवन की छत पर महुआ का एक विशालकाय पेड़ गिर गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय विद्यालय बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।


शनिवार को जब प्रभारी प्रधानाध्यापिका धनेश्वरी विद्यालय पहुंचीं तो उन्होंने विद्यालय भवन की छत पर विशाल पेड़ गिरा देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान को सूचना दी तथा शिक्षा विभाग के संबंधित उच्च अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया।

पेड़ गिरने से विद्यालय भवन की छत को नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विद्यालय संचालित होने के दौरान यह घटना होती, तो छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। विद्यालय प्रशासन ने गिरे हुए पेड़ को शीघ्र हटाने और परिसर में मौजूद अन्य जर्जर पेड़ों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume