Top News

 दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा किए गए हालिया प्रशासनिक फेरबदल के बाद दुद्धी तहसील में दो नवागत उप जिलाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रातः तहसील मुख्यालय पहुंचकर अपना-अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 




शासन के निर्देशानुसार, रवि कुमार पासवान ने उप जिलाधिकारी (एसडीएम) दुद्धी तथा अशोक कुमार गुप्ता ने उप जिलाधिकारी न्यायिक (एसडीएम न्यायिक) दुद्धी के पद पर जिम्मेदारी संभाल ली है।यह दोनों अधिकारी हाल ही में अन्य जनपदों से स्थानांतरित होकर सोनभद्र जिले में आए हैं। इससे पहले रवि कुमार पासवान बलिया जनपद की रसड़ा तहसील में उप जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नए प्रशासनिक अधिकारियों को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने, लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने और आम जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों का मानना है कि इस नई तैनाती और राजस्व ढांचे में बदलाव से दुद्धी क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता आएगी और आम नागरिकों को सरकारी सेवाओं का लाभ तेजी से मिल सकेगा।





नवागत एसडीएम रवि कुमार पासवान ने कहा कि शासन की मंशानुसार हर जरूरतमंद को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि कोई भी अपनी समस्या सीधे हमसे मिलकर बता सकते हैं। क्षेत्र की समस्याओं का हर सम्भव समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume