Top News

थाना रायपुर पुलिस की बड़ी सफलता — पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार ₹25,000/- का इनामिया गौ-तस्कर गिरफ्तार-*


पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

खलियारी सोनभद्र 




पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) *श्री ऋषभ रुणवाल* एवं क्षेत्राधिकारी सदर *श्री सुधीर कुमार सिंह* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रायपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए *पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार ₹25,000/- का इनामिया गौ-तस्कर* को गिरफ्तार किया गया।


थाना रायपुर पर दिनांक *18.06.2026* को पंजीकृत मु0अ0सं0 *89/2026*, धारा *109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम* से संबंधित वांछित अभियुक्त *करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र स्व0 जगी नारायण निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज* घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा *₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का पुरस्कार घोषित* किया गया था।


थाना रायपुर एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए आज दिनांक *08.08.2026 को समय करीब 00:50 बजे* अभियुक्त को उसके घर के पास *ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज* से गिरफ्तार किया गया।


*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

*करियवा यादव उर्फ राजबहादुर* पुत्र स्व0 जगी नारायण, निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज।


*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. *श्री विजय कुमार चौरसिया*, प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

2. *श्री राम सिंहासन शर्मा*, थानाध्यक्ष, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

3. *हे0का0 राजीव कुमार*, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

4. *हे0का0 संजय कुमार सिंह*, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

5. *का0 दीप सिंह*, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

6. *का0 सुनील कुमार*, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume