Top News

छेड़खानी के विवाद में अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले युवक गिरफ्तार

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र 






सोनभद्र। बभनी  स्थानीय थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट कर उसे अर्धनग्न अवस्था में गांव में घुमाने तथा उसके प्राइवेट पार्ट पर पत्थर लटकाकर अमानवीय व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का वीडियो भी बनाया गया था, जो मामले को और गंभीर बनाता है। पुलिस के अनुसार इकदीरी गांव निवासी सरजू ने बभनी थाने में तहरीर देकर बताया कि 6 अगस्त को उसका भाई बभनी बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान करकच्छी गांव के राजेन्द्र पुत्र छबिलाल, अजय पुत्र राजेन्द्र तथा 6-7 अन्य लोगों ने छेड़खानी के विवाद को लेकर उसे पकड़ लिया। आरोप है कि उसे एक घर में ले जाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया, अर्धनग्न कर गांव में घुमाया गया और उसके प्राइवेट पार्ट पर पत्थर लटकाकर अमानवीय कृत्य किया गया। आरोपियों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।पीड़ित की तहरीर के आधार पर बभनी थाने में मु0अ0सं0 178/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) एवं 191(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सरोज के नेतृत्व में बभनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अजय पुत्र राजेन्द्र और राजेन्द्र पुत्र छबिलाल, दोनों निवासी ग्राम करकच्छी, थाना बभनी, को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटना का वीडियो भी पुलिस के संज्ञान में है, जिसकी जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume