पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
*ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने नगदी देकर बढ़ाया हौसला*
बैनी सोनभद्र। विकास खंड नगवां के ग्राम पंचायत सिकरवार में बड़े ही धूम धाम से मनाई गई इस अवसर पर खेल कूद का भी आयोजन किया गया जिसमे लंबी कूद ,कबड्डी और कुस्ती किया गया खेल कूद प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह द्वारा नगदी देकर सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया।
आप को बता दें कि ग्राम पंचायत सिकरवार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नागपंचमी के अवसर पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रोहित सिंह द्वारा किया गया जिसमे बड़ी संख्या में लंबी कूद कबड्डी,और कुस्ती में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपना कौशल दिखाया कबड्डी का बहुत ही रोचक मुकाबला देखने को मिला सभी विजेता खिलाड़ियों को रोहित सिंह द्वारा नगदी देकर सम्मानित किया गया ।
वही समाजसेवी राधे कृष्णा जायसवाल ने सभी खिलाड़ियों को अंगवत्र देकर सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम किया इस अवसर रामकृत सिंह यादव, अमर बहादुर सिंह, विज्य मल सिंह, बब्बन सिंह सहित बड़ी संख्या संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


Post a Comment