पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य की अगुआई में एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय सोनभद्र पहुंच जनपद सोनभद्र को सूखाग्रस्त जिला घोषित किए जाने कि मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा ।
वार्ता के दौरान प्रदेश प्रमुख महासचिव डॉ भागीरथी सिंह मौर्य ने कहा कि सोनभद्र में सामान्य से काफी कम बारिश होने के कारण अभी भी बड़े पैमाने पर धान की रोपाई बाकी है वही पानी के अभाव में धान की नर्सरी सूखकर खराब हो रही है । बारिश पर आधारित बांध व बंधियो की नहरें जहां लगती है, वहां स्टॉक पानी रहने की वजह से कुछ हद तक धान की खेती हुई है वो भी अब सूख रही है ऐसी दशा में जनपद सोनभद्र को तत्काल सूखाग्रस्त जिला घोषित किया जाए ।
वाराणसी मंडल प्रभारी श्री सुमंत सिंह मौर्य ने कहा कि किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ करते हुए आगामी फसल की खेती किसान आसानी से कर सके जिसके लिए अनुदान दिया जाए जो देशहित में होगा ।
प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रभारी श्रीपति विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य, जिला महासचिव रविरंजन शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद मौर्य, बलिराम मौर्य प्रधान, मनोज मौर्य, चंद्रमा सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे ।


Post a Comment