पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
खलियारी(सोनभद्र )रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार में स्थित पोखरा से बलियारी मोड़ तक मंगलवार को एक बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
छतर जायसवाल निवासी पानीकप को पैर में चोट लगी है। संदीप निवासी बलियारी को हल्की चोट लगी है और मोबाइल फोन टूटा हुआ है।
कुछ घायलों ने निजी अस्पताल में दवा, ईलाज कराकर घर लौट गए।
वाहन को लावारिश हाल में खड़ी थी जिसे पुलिस ने थाने ले गई और चालक कि तलाश कर रही है रायपुर पुलिस।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना में शामिल वाहन का नंबर UP64BE1452 बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाए।
सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो पाई

Post a Comment