Top News

पिकअप में क्रूरतापूर्वक लादे गए 11 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 






दुद्धी पुलिस की जंगल में घेराबंदी से मचा हड़कंप, वाहन समेत गोवंश बरामद; आरोपी को न्यायालय भेजा गया

दुद्धी, सोनभद्र। गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 11 गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर शाहनी के कुशल निर्देशन में दुद्धी पुलिस को गोवंश तस्करी की सूचना मिली।

17 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिकअप वाहन में 11 गोवंशों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक लादकर बीजपुर/लिलासी की ओर से आ रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने कर्चा टोला मधुवन जंगल के पास चेकिंग शुरू कर दी।

बताया गया कि पुलिस चेकिंग देखकर पिकअप चालक वाहन को जंगल की ओर ले गया और गोवंशों को वाहन से उतारकर बांध दिया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर 11 गोवंशों को बरामद कर लिया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरीद अंसारी पुत्र सफीक अंसारी (31 वर्ष), निवासी चिनिया, थाना चिनिया, जनपद गढ़वा, झारखंड के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 263/2026, धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम, 1960 के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय सोनभद्र भेज दिया गया।

बरामदगी

11 राशि गोवंश

एक पिकअप वाहन

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, व0उ0नि0 संजय सिंह, उ0नि0 श्यामानंद यादव, का0 धीरज पटेल, का0 राहुल बिन्द एवं म0का0 पूजा देवी, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र की टीम शामिल रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume