पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
*सोनभद्र।* जनपद में बिजली विभाग की मनमानी से आम जनता त्रस्त हो गई है। पिछले कई दिनों से *प्रतिदिन शाम 7 बजे के आसपास* 2 घंटे के लिए बिजली रोस्टिंग के नाम पर काटी जा रही है, जिससे लोगों की दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है।
*महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी*
शाम 7 बजे बिजली कटने से सबसे ज्यादा दिक्कत गृहणियों को हो रही है। इसी समय भोजन बनाने का समय होता है, अंधेरे में खाना बनाना पड़ रहा है। बच्चों को भी इसी समय पढ़ाई करनी होती है, लेकिन बिजली न होने से पूरा घर अंधेरे में डूब जाता है।
*रात में भी उमस से बेहाल*
लोगों का आरोप है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली गुल कर दी जाती है। भीषण उमस और गर्मी के चलते बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों का बुरा हाल है। इनवर्टर भी जवाब दे रहे हैं।
*जिम्मेदार नहीं दे रहे जवाब*
जब इस संबंध में बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है तो वे मेंटेनेंस और ओवरलोड का हवाला देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
लोगों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि शाम के समय रोस्टिंग के नाम पर हो रही इस अघोषित कटौती पर तुरंत रोक लगाई जाए।

Post a Comment