पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय/सत्यनारायण मौर्य ब्यूरो चीफ सोनभद्र
*सोनभद्र।* जनपद सोनभद्र के रिजर्व पुलिस लाइन चुर्क में आज दिनांक 22.09.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल द्वारा साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया गया।
परेड के दौरान पुलिस कर्मियों की वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन का बारीकी से निरीक्षण किया गया। जवानों की फिटनेस बनाए रखने के लिए दौड़ और टोलीवार ड्रिल कराई गई। इस दौरान ASP ऑपरेशन ने स्वयं शस्त्र अभ्यास में हिस्सा लिया।
इसके बाद उन्होंने यूपी-112 की पीआरवी गाड़ियों और विभिन्न थानों से आए पुलिस वाहनों की चेकिंग की। वाहनों की साफ-सफाई, फाइलों, तकनीकी स्थिति और क्राइम सीन किट, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर जैसे उपकरणों की उपलब्धता चेक की गई। साथ ही क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा, स्टोर, रेडियो केंद्र, साइबर सेंटर का निरीक्षण किया।
ASP ने सभी को अनुशासन बनाए रखने और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

Post a Comment