Top News

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअर सोत में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 






सुअर सोत, सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सुअर सोत में प्रधानाचार्य रामेश्वरी जी के नेतृत्व में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।







प्रतियोगिता के दौरान लॉन्ग जंप, हाई जंप, खो-खो, क्रिकेट एवं दौड़ सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। खेलों में विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने उत्सुकता और जोश के साथ हिस्सा लिया। छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इस अवसर पर सहायक अध्यापिका बिट्टू जी एवं प्रियंका जी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और खेलों में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित किया।









कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार ने कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं हैं, बल्कि इनके माध्यम से बच्चों में आपसी प्रेम, मोहब्बत, भाईचारा, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को खेल को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए और जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण आपसी सम्मान एवं सहयोग की भावना को रखना चाहिए।

विद्यालय परिसर में आयोजित प्रतियोगिताओं से छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना और उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume