Top News

बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 





नौगढ़। न्यूनतम वेतन एवं दैनिक वेतनभोगी वन कर्मचारी संघ जिला शाखा चंदौली की बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर नौगढ़ में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही वन कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की जरूरत है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक त्रिवेणी प्रसाद ने कहा कि वन विभाग में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी एवं न्यूनतम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। जिसके लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर प्रयास करना होगा। संगठन के माध्यम से कर्मचारियों की जायज मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष दा्रिका प्रसाद मोदनवाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता जरूरी है। किसी भी कर्मचारी की समस्या को व्यक्तिगत न मानकर सामूहिक रूप से उसके निराकरण के लिए प्रयास किया जाएगा। बैठक में कर्मचारियों ने भी अपनी समस्याओं से पदाधिकारियों को अवगत कराया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग किया ।

वक्ताओ ने कहा कि वन कर्मचारियों की मेहनत और जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी समस्याओं का समय से निराकरण होना जरूरी है। कर्मचारियों के हितों से जुड़े मामलों को लेकर अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई कराने का प्रयास किया जाएगा।


बैठक में रामरतन, सुरेंद्र, शंकर, महेंद्र, शैलेश, रामदुलारे, राजनाथ, किरण देवी, फूलचंद, मंजू देवी, पूनम, अनीता, महेंद्र, रामजनम सहित काफी  संख्या में वन कर्मचारी मौजूद रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume