पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
नौगढ़ चंदौली ।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रामनगर (काशी दक्षिण) की ओर से रविवार को वनविहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमे रामनगर और हनुमाननगर के स्वयंसेवकों ने नौगढ़ क्षेत्र के विभिन्न ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया।
कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक विरासत से रूबरू होते हुए आपसी समन्वय और संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा किया ।
वनविहार कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने दुर्गा मंदिर, राजदरी-देवदरी जलप्रपात, औरवाटांड़ जलप्रपात, चंद्रप्रभा बांध, नौगढ़ बांध तथा चंद्रकांता किला सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। प्राकृतिक स्थलों पर पहुंचकर स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण और वन क्षेत्र की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया।
दुर्गा मंदिर नौगढ़ के परिसर में आयोजित बैठक में संघ के विभिन्न कार्यक्रमों के महत्व, उनकी विशेषता और उपयोगिता के बारे में स्वयंसेवकों को जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वनविहार जैसे कार्यक्रम स्वयंसेवकों में आपसी परिचय, सहयोग, अनुशासन और संगठनात्मक भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। साथ ही ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थलों को जानने और उनके संरक्षण के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करने में भी मदद मिलती है।
बैठक में संघ की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया। स्वयंसेवकों ने संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में संघ चालक पारस नाथ, नगर कार्यवाह डॉ. शिवशंकर, सह नगर कार्यवाह अशोक, व्यवस्था प्रमुख मनोहर, धर्मेंद्र, शंभू, विनोद, मुरली सहित रामनगर और हनुमाननगर के स्वयंसेवक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता का आनंद लेने के साथ ही क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक महत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया!


Post a Comment