पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
*जरूरी कार्य अस्पताल, कालेज, ब्लॉक मार्केट जाना बाधित*
वैनी सोनभद्र। जिले में हो रही लगातार भारी बारिश से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है वही नगवां ब्लॉक स्थित बिछिया गोसा संपर्क मार्ग की वर्षों पुरानी पुलिया टूटने से गांवों का आवागमन बाधित हो गया है जिससे ग्रामीणों के आवश्यक कार्य अस्पताल, मार्केट ब्लॉक सहित कालेज जाने वाले छात्र छात्राओं की पढ़ाई भी बाधित हो गई है।
जानकारी के अनुसार जिले में लगातार हो रही बारिश कर्मनाशा नदी उफान पर है वही उसके आस पास बसे गांवों सेमरिया, बिजवार,बिछिया सहित कई गावों की ओर पानी बढ़ रहा है जिसके वजह से बिछिया गोशा समर्क मार्ग पर वर्षों पुरानी पुलिया के टूटने से कई गावों का संपर्क टूट गया है सेमरिया निवासी मन्नू पासवान ने बताया कि करीब डेढ़ दो दशक पूर्व बनी पुलिया पानी के तेज बहाव में टूट गई जिससे पिपरी, पियरी, आदि गावों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा अगले वर्ष रोड पर पेंटिंग का कार्य किया गया था अगर उसी समय पुरानी जर्जर पुलिया का निर्माण करा दिया गया होता तो आज ऐसी नौबत नहीं आती ग्रामीणों ने जिलाधिकारी सोनभद्र का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मौसम साफ होने पर तत्काल पुलिया निर्माण कराए जाने हेतु समनाधित को आदेशित करने की मांग की है ताकि आवागमन पुनः सुचारू रूप से चालू हो सके।


Post a Comment