Top News

पं. दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच द्वारा काव्य गोष्ठी में राष्ट्रभाषा हिन्दी की उपयोगिता पर चर्चा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 






दुद्धी (सोनभद्र)।पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के तत्वाधान में डॉक्टर लवकुश प्रजापति के अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन होटल ग्रीन स्टार में किया गया । आगंतुक मुख्य वक्ता डाक्टर वीर अभिमन्यु सिंह मनुजी द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर अपने काव्य ग्रंथ ब्रह्मयात्रा के प्रथम सर्ग के अंश का सस्वर वाचन किया जो गृहस्थ योग पर आधारित है

" कल न था कल हो न होऊं, आज जीवन प्राण हूंँ,सृष्टि की अनगिनत रचना में नया निर्माण हूंँ । 

बस अभी तो गर्भ बंधन तोड़कर मैं आ रहा हूंँ , 

जिंदगी से मृत्यु तक की राह पर चलते हुए, 

ब्रह्मराही ब्रह्म की आराधना करते हुए-आदि ब्रह्म यात्रा की स्वरचित अपनी कृति का काव्य पाठ गाकर किया। जिसे विचार मंच के प्रबुद्ध जनों ने खूब सराहा। डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने श्रृंगार रस व नारी के सम्मान बात कहीं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच की यात्रा 14 सितंबर 2022 से 14 सितम्बर 2026 अर्थात 4 वर्षों के बौद्धिक, सांस्कृतिक, समसामयिक विषयों मुद्दों पर आधारित संगोष्ठी आयोजित कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई । परख संस्था वृद्धा आश्रम की संचालिका श्वेता सिंह ने सुंदर रचनात्मक सराहनीय कमेटी के महामंत्री द्वारा संगोष्ठी में आमंत्रण के प्रति आभार व्यक्त किया। साथही वृद्धा आश्रम के लिए जन सहयोग का आह्वाहन किया। विचार मंच परिवार द्वारा एक स्वर में आगामी 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती पर कार्यक्रम की बात की गई जिसे सभी ने सहमति दी। कार्यक्रम का नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन द्वारा शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन कर किया गया। संचालन महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रेमचंद यादव एडवोकेट , रामेश्वर प्रसाद राय , जवाहर लाल अग्रहरि एडवोकेट, विंध्यवासिनी प्रसाद जायसवाल, डॉ संजय कुमार गुप्ता , मनोज सिंह बबलू, डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव , शिव शंकर प्रसाद एडवोकेट, विष्णु कांत तिवारी एडवोकेट ,निरंजन कुमार जायसवाल , भोला अग्रहरि , राकेश आजाद सभासद , कमल किशोर आदि विचार मंच परिवार के लोग उपस्थित हुए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume