पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
आज विधानसभा 401 के नगवा ब्लाक के कोदयी खास
के आदिवासी जेन जी व जेन अल्फा जल जंगल जमीन को बचाने हेतु पेड़ हैं तो प्राण हैं आन्दोलन के तहत सड़क पर उतरे व किया प्रधानमंत्री जी अपील की जल जंगल जमीन को न उजाड़ा जाय
विनय कुमार गोण ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारे पुरखो की विरासत है इसे तहस नहस न किया जाय अन्यथा हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य होन्गे
गणेश गोण ने कहा कि जल जंगल हमारी विरासत है इसको न उजाडा जाय
प्रिया गोण ने कहा कि प्रधानमंत्री जी से निवेदन करती हूँ कि हमारे पेड़ पानी पहाड़ व जल जंगल जमीन को न उजाड़ा जाय
सन्तोष गोण ने कहा कि जल जंगल जमीन हमारी पहचान है इसे तहस नहस न किया जाय
चन्द्रावती गोण ने कहा की जल जंगल जमीन हमारी परम्परा है इसे हम जाने नहीं देन्गे
सूर्य प्रकाश खरवार ने कहा कि जल जंगल जमीन से हमारी अस्मिता जुड़ी है इसके लिए जीवन दे देन्गे पर इसे कटने नहीं देन्गे
गुरुजी चेरो ने कहा कि हमारे पूर्वज धरती आबा बिरसा के बचाए जंगल को कोई नष्ट करेगा तो हम सब प्रतिकार करेन्गे
आज के कार्यक्रम में बसमतिया चेरो मुन्नी खरवावार बैजनाथ बाबूलाल रामचन्दर व सैकड़ों जेन जी व जेन अल्फा उपस्थित रहे

Post a Comment