Top News

आयोजित जन चौपाल में सक्षम अधिकारियों को नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में निराशा

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 

ग्राम पंचायत जमसोत और रिठिया के पंचायत भवन में हुआ आयोजन


 अन्नप्राशन व गोदभराई कार्यक्रम भी नहीं हुआ


नौगढ़ चंदौली 





 ग्रामीणों की समस्याओं का गांव में ही समाधान कराने के उद्देश्य से आयोजित चन्दौली प्रशासन आपके द्वार जन चौपाल में सक्षम अधिकारियों को नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में निराशा देखने को मिली।

 शुक्रवार को ग्राम पंचायत जमसोत और रिठिया के पंचायत भवन में जन चौपाल का आयोजन किया गया। 

जमसोत में सचिव सुधाकर पटेल तथा रिठिया में सचिव जितेंद्र यादव ने ग्रामीणों की समस्याओं को सून कर संबंधित विभाग से निस्तारण कराने का भरोसा दिया।

 आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों को उम्मीद थी कि विभिन्न विभागों के सक्षम अधिकारी पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान कराएंगे।

 लेकिन अधिकारियों को नहीं पहुंचने से कई ग्रामीणों को अपनी समस्या को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर नहीं मिल सका। 

ग्रामीणों का कहना था कि गांव स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सक्षम विभागीय अधिकारियों को मौजूद रहने पर छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निस्तारण हो सकता है।

 जन चौपाल के दौरान बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी नहीं कराया गया।

जिससे ग्रामीणों में कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर काफी मायूसी रही।

ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, पानी सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए उनके शीघ्र निस्तारण की मांग किया।

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की ओर से गांवों में जन चौपाल आयोजित कर समस्याओं के समाधान की व्यवस्था की गई है।

जिसमे संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारियों की मौजूदगी जरूरी है। अधिकारियों को नहीं पहुंचने से चौपाल का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से भविष्य में आयोजित होने वाली जन चौपाल में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume