Top News

पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों को नहीं पाटे जाने से बारिश में सड़क पर फैल रही है मिट्टी

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 


कीचड़ से फिसलन बढ़ी, राहगीरों और बाइक सवारों को आवागमन में परेशानी


नौगढ़। चंदौली 






तहसील क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अन्तर्गत सड़क किनारे पाइपलाइन बिछाने का काम कराया जा रहा है।

  पाइपलाइन डालने के बाद खोदे गए गड्ढों को सही तरीके से नहीं पाटे जाने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। 

कई स्थानों पर गड्ढों में केवल हल्की मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है। जिससे सड़क किनारे खोदी गई मिट्टी बारिश के बाद गीली होकर सड़क पर फैल रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे गड्ढा खोदा जा रहा है। 

जिसमें पाइप डालने के बाद मिट्टी भरकर सड़क को पहले की तरह समतल नहीं किये जाने से बारिश होने पर  मिट्टी कीचड़ में तब्दील होकर सड़क पर फैल जा रही है। जिससे दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी होने के साथ ही दुर्घटनाओं को बल मिल रहा है।

 ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों को पूरी तरह भरकर सड़क की सतह को समतल किया जाना जरूरी है।

जिससे आवागमन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

 पाइपलाइन के लिए खोदे गए स्थानों पर अक्सर राहगीर, बाइक और साइकिल सवार संतुलन बिगड़ने से गिरकर चोटिल हो जा रहे हैं। 

बारिश के मौसम में समस्या और गंभीर हो गई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से पाइपलाइन बिछाने के बाद गड्ढों को मानक के अनुरूप भरकर सड़क की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग किया है।

ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराने की योजना काफी महत्वपूर्ण है। 

लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़कों की स्थिति को भी दुरुस्त रखना एक दम जरूरी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume