पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
नौगढ़-मद्धुपुर मार्ग पर सीआरपीएफ भवन के सामने कुछ देर थमा आवागमन, टला बड़ा हादसा
नौगढ़। नौगढ़-मद्धुपुर मार्ग पर शनिवार को सुबह करीब आठ बजे सीआरपीएफ भवन के सामने भैसौड़ा फीडर का बिजली का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया।
सड़क पर तार गिरने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।
जिससे राहगीरों व वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई।
संयोग अच्छा रहा कि उस समय तार की चपेट में कोई व्यक्ति या वाहन नहीं आया।
जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
विद्युत उपकेंद्र नौगढ़ से भैसौड़ा फीडर को जाने वाला बिजली का तार अचानक टूटकर सड़क पर गिर पड़ा। सड़क के बीचोंबीच तार गिरने से दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहन रुक गए। लोगों ने सतर्कता बरतते हुए तार के नजदीक जाने से दूरी बना कर विद्युत विभाग को घटना की जानकारी दिया।
सूचना मिलने पर विद्युत आपूर्ति बंद कराकर के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर गिरे तार को हटाया।
जिससे मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर बिजली का तार टूटकर गिरना गंभीर खतरा का संकेत है।
तार गिरने के दौरान कोई राहगीर या वाहन उसकी चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
लोगों ने विद्युत विभाग से मार्ग के किनारे और सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों की जांच कराकर जर्जर तारों को बदलने की मांग किया है।

Post a Comment