Top News

बी डी सी पति के निधन पर खरवार महासभा ने जताया शोक

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 



नौगढ़  चंदौली 







 क्षेत्र पंचायत सदस्य देवरीकला जूली देवी के पति  रामनरेश सिंह खरवार का टे्न दुर्घटना में मौत हो जाने पर आदिवासी खरवार महासभा की जिला टीम ने उनके घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया।

 शनिवार को  महासभा के जिलाध्यक्ष स्वारथ सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष बिंदु खरवार  महामंत्री राजेश खरवार के नेतृत्व में महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने परिजनों से मिल कर शोक संवेदना ब्यक्त किया।

वहीं हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया।

 महासभा के जिलाध्यक्ष स्वारथ सिंह खरवार ने कहा कि दुख की इस घड़ी में आदिवासी खरवार महासभा की पूरी टीम पीड़ित परिवार के साथ है। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार ने कहा कि रामनरेश सिंह खरवार की रेल दुर्घटना में मौत बेहद दुखद है। 

बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और रेल मंत्रालय भारत सरकार से मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

जिससे पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिल सके।

इस मौके पर परिजन व गांव वासी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume