Top News

दहेज प्रताड़ना मामले में फरार कमल हसन व नसीमा बीबी के घर चस्पा हुआ इश्तेहार

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 



डेढ़ वर्ष से फरार आरोपियों की तलाश में नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज पुलिस के सहयोग से की कार्रवाई

दुद्धी(सोनभद्र)। दहेज की मां


ग को लेकर प्रताड़ित करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई की। नगर उंटारी महिला थाना कांड संख्या 05/2025, दिनांक 12 मार्च 2025 से संबंधित मामले में आरोपी कमल हसन और नसीमा बीबी के खिलाफ न्यायालय नगर उंटारी, गढ़वा द्वारा इश्तेहार जारी किया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गिरफ्तारी के भय से करीब डेढ़ वर्षों से फरार चल रहे हैं। गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को नगर उंटारी महिला थाना पुलिस ने विंढमगंज थाना सोनभद्र के सहयोग से महुली गांव स्थित आरोपियों के घर पहुंचकर डुगडुगी बजवाई और न्यायालय द्वारा जारी इश्तेहार को उनके घर पर चस्पा किया।

इस दौरान पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों को जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपी संबंधित मामले में फरार चल रहे हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। साथ ही आरोपियों को शीघ्र न्यायालय नगर उंटारी अथवा महिला थाना नगर उंटारी में आत्मसमर्पण करने की हिदायत दी गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक रुक्मनी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक गीता कुमारी ,आरक्षी रेखा कुमारी सहित विंढमगंज थाना के हेड कांस्टेबल ऐनुल हुदा मौजूद रहे। न्यायालय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume