Top News

प्रभारी मंत्री से मिले दुद्धी चेयरमैन, नगर विकास के लिए सौंपा माँग पत्र

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 






दुद्धी (सोनभद्र)।नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने मंगलवार को जनपद के नवागत प्रभारी मंत्री मा. हंसराज विश्वकर्मा से मुलाकात कर, नगर के विभिन्न विकास कार्यों से संदर्भित मांगपत्र सौंपा।

चेयरमैन ने पत्र में जनपद के सबसे प्राचीन तहसील मुख्यालय दुद्धी स्थित नगर निकाय की बजट व स्थिति पर प्रकाश डालते हुए, कहा है कि नगर के विभिन्न वार्डों में गलियों एवं नालियों की स्थिति काफी खराब हो चुकी है।जिनका जनहित में निर्माण कराया जाना नितांत आवश्यक है।उन्होंने अपने पत्र में दर्जनों गलियों व नालियों को सूचीबद्ध कर, नवनिर्माण की मांग की है। जिस पर मंत्री जी ने बजट आवंटन हेतु हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़,जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता,प्रभारी अनिल सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारी औजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume