Top News

सिलथम में नुक्कड़ नाटक के जरिए शिक्षा और समूह लोन के प्रति किया जागरूक, दलालों से रहने को कहा सावधान

  

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 






*सोनभद्र/चतरा।* ग्राम पंचायत सिलथम में शनिवार को शिक्षा और महिला जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहले बच्चों और युवाओं द्वारा शिक्षा पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद मुख्य वक्ता ने ग्रामीणों को संबोधित किया। अपने संबोधन में युवा वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता चंदन धांगर ने कहा कि आप लोगों ने अभी नाटक के माध्यम से शिक्षा पर आधारित कथा देखी। उन्होंने मौजूद महिलाओं से कहा कि आप में से कई बहनें समूह में काम करती हैं और समूह से लोन लेती हैं। जैसे एक महिला ने 40 हजार रुपये का लोन लिया था,लेकिन बीच में धनिराम जैसे दलाल आ जाते हैं। हमारे समाज में ऐसे दलाल बहुत हैं जो भोली-भाली महिलाओं को ठग लेते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि शिक्षा ही एक ऐसा हथियार है जो दलालों द्वारा होने वाले शोषण से बचा सकती है। एक शिक्षित व्यक्ति ही सही-गलत में फर्क समझ सकता है और समूह के पैसे का सही उपयोग कर सकता है। अंत में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा भाजपा के जिला सदस्य जवाहर जायसवाल ने कहा कि आज डिजिटल युग है, शिक्षा हर हाथ में है। जरूरत है तो बच्चों को स्कूल भेजने की और महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की। इस दौरान गांव की सैकड़ों महिलाएं, बच्चे और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम में चंदन धांगर, जवाहिर जायसवाल, कुंदन धांगर सहित अन्य लोग उपस्थित थे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume