Top News

सपा कार्यकर्त्ता ने भाजपा का मिले दायित्व पर उठाया सवाल

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

नौगढ़, चन्दौली  





भाजपा महामंत्री पारसनाथ खरवार ने कहा कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से ही सपा के साथ, 


व्यक्तिगत संबंधों के कारण भाजपा के कार्यक्रमों में जाना पड़ा था 


नौगढ़ ,  चन्दौली।

 भाजपा में मण्डल महामंत्री का मिले दायित्व पर पारसनाथ खरवार ने अपनी राजनीतिक स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें जबरन दायित्व सौंपा गया है। 

बताया कि वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से ही वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं! और वर्तमान सपा सांसद छोटेलाल खरवार को अपना सगा रिश्तेदार बतलाया हैं।

 कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों से व्यक्तिगत संबंधों होने से पूर्व में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित कुछ कार्यक्रमों में  जाना पड़ा था। कार्यक्रमों में मौजूदगी के दौरान  खींचे गए फोटो को राजनीतिक रूप देकर हमारी निष्ठा को लेकर सवाल उठाया जा रहा है!

 स्पष्ट किया कि किसी कार्यक्रम में व्यक्तिगत संबंधों के कारण शामिल होना राजनीतिक समर्थन नहीं माना जाना चाहिए।

 समाजवादी पार्टी के साथ हमारी राजनीतिक प्रतिबद्धता लोकसभा चुनाव 2024 से ही है। सपा सांसद छोटेलाल खरवार से पारिवारिक रिश्ता होने के कारण उनके साथ सामाजिक और व्यक्तिगत संबंध बने हुए हैं। 

 आरोप लगाया कि कुछ तस्वीरों को आधार बनाकर उनके राजनीतिक रुख को लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। कहा कि फोटो खींच जाने मात्र से किसी व्यक्ति की राजनीतिक विचारधारा तय नहीं की जा सकती।  अपनी स्थिति साफ करते हुए कहा कि वह समाजवादी पार्टी के साथ हैं।

भाजपा में महामंत्री का दायित्व मिलने के सवाल पर कहा कि यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी की ओर से सौंपी गई है! लेकिन हमारी राजनीतिक स्थिति पहले से स्पष्ट है। 

 बयान को लेकर स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume