पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
*चंदौली/सोनभद्र।* धर्म और आस्था के नाम पर भोली-भाली जनता की भावनाओं से खिलवाड़ कर लूट का साम्राज्य खड़ा करने वाले फर्जी बाबाओं के बुरे दिन अब शुरू हो गए हैं। पाखंडवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले कई सामाजिक संस्थाओं ने ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
एक विस्तृत रिपोर्ट मीडिया के पास भी भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार चंदौली, मुगलसराय, मिर्जापुर, सोनभद्र के साथ-साथ मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, बिहार , झारखंड तक इन फर्जी बाबाओं का मकड़जाल फैला हुआ है। ये कथित बाबा दरबार लगाकर गोद भराई, मनचाहा बच्चा पैदा करने का दावा, लड़की चाहिए कि लड़का का दवा, लड़की पैदा होने पर उसके शादी का पूरा खर्चा उठाने का भी दवा एवं भूत-प्रेत भगाने, काला जादू खत्म करने किसी को बस में करने मोहनी मंत्र करने खोए हुए लोगों को वापस बुलाने के नाम पर भी ठगी का मामला प्रकाश में आया है और बलि-बलिदान के नाम पर मासूम लोगों से 2000 से लेकर 20000 रुपये तक की अवैध वसूली कर रहे हैं। आस्था के नाम पर डर दिखाकर की जा रही यह लूट अब बेनकाब होगी।
*अब संपत्ति की भी होगी जांच*
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने फैसला लिया है कि अब सिर्फ लूट ही नहीं, बल्कि इस लूट से बनाई गई अकूत संपत्ति की भी परत-दर-परत जांच की जाएगी। पीड़ितों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद फाउंडेशन ने विशेष जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी के संस्थापक ए.के. बिंदुसार ने इस अभियान की पुष्टि करते हुए कहा -
> _"हमें लगातार पीड़ित परिवारों की शिकायतें मिल रही हैं। अब यह बर्दाश्त से बाहर है। पहले हर शिकायत की गहनता से सत्यता परखी जाएगी, उसके बाद सबूतों के साथ ढोंगी बाबाओं का पर्दाफाश कर उनके नाम सार्वजनिक रूप से उजागर किए जाएंगे। इतना ही नहीं, धर्म के नाम पर लूट मचाकर बनाई गई उनकी अकूत संपत्ति, महंगे आश्रम, जमीन-जायदाद और लग्जरी गाड़ियों की भी जांच कराई जाएगी।"_
*RTI और आर्थिक जांच से खुलेगा काला चिट्ठा*
एके बिंदुसार ने स्पष्ट किया कि इस अभियान में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। इन बाबाओं के काले कारनामों को उजागर करने के लिए आरटीआई का भी सहारा लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आश्रम के नाम पर दान, चंदा और सरकारी अनुदान लेकर घोटाला करने वाले ट्रस्टों और संस्थाओं की आर्थिक जांच कराई जाएगी। कई जगहों पर बिना रजिस्ट्रेशन के आश्रम चलाए जा रहे हैं और आयकर की चोरी की जा रही है, जिसकी शिकायत संबंधित विभागों से की जाएगी।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन नेशनल कोर कमेटी ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति ऐसे फर्जी बाबाओं का शिकार हुआ है तो वह बेझिझक अपनी शिकायत दर्ज कराए। पीड़ित का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
भारतीय मीडिया फाउंडेशन ने दो टूक कहा है - धर्म आस्था का विषय है, दुकानदारी का नहीं। धर्म के नाम पर दुकान चलाने वाले किसी भी फर्जी बाबा को अब बख्शा नहीं जाएगा।
.jpg)
Post a Comment