पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता
दुद्धी, सोनभद्र
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में थाना दुद्धी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भूसी की आड़ में तस्करी कर ले जाई जा रही 4,297 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
दिनांक 20.09.2026 को प्रभारी निरीक्षक थाना दुद्धी पुलिस बल के साथ म्योरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि रजखड़ घाटी में हाथीनाला-दुद्धी मार्ग पर ढलान मोड़ के पास ट्रक संख्या JK05G3831 पलट गया है। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची।
मौके पर ट्रक पलटा हुआ मिला। तलाशी के दौरान ट्रक में भूसी की आड़ में छिपाकर रखी गई 277 पेटियों एवं 100 प्लास्टिक बोरियों में कुल 15,680 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब, जिसकी कुल मात्रा 4,297 लीटर, बरामद हुई। साथ ही एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। ट्रक के आसपास चालक एवं अन्य व्यक्तियों की तलाश की गई, लेकिन कोई मौके पर नहीं मिला।
बरामदगी का विवरण
01 ट्रक संख्या JK05G3831
277 पेटियां एवं 100 प्लास्टिक बोरियां
15,680 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब
कुल मात्रा 4,297 लीटर
01 मोबाइल फोन
कुल अनुमानित कीमत करीब ₹64 लाख
बरामदगी के संबंध में थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0 265/2026, धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस एवं धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना दुद्धी
व0उ0नि0 श्री संजय सिंह, थाना दुद्धी
उ0नि0 श्री हरिकेश राम, थाना दुद्धी
हे0का0 श्री सर्वेश सिंह, थाना दुद्धी
का0 श्री सुनील सरोज, थाना दुद्धी
का0 श्री जसवंत सिंह, थाना दुद्धी
थाना दुद्धी पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी बरामदगी की गई है। प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई जारी है।


Post a Comment