Top News

बीसों साल से बने सड़क को अवरूद्ध करने का लगा आरोप।

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 












सोनभद्र। जनपद के रावर्ट्सगंज कोतवाली अंतर्गत  सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया में बीसों साल से बने सड़क पर आवागमन को रोकने का आरोप गांव के ही एक व्यक्ति पर लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आबादी की जमीन से होता हुआ यह रोड बीसों साल से एक तरफ पक्की सड़क को छूता है और दूसरी तरफ जयप्रकाश मौर्य के घर तक जाता है जिसपर ग्राम सभा की निधि से विगत में कई बार मिट्टी-मोरंग व मिक्स इत्यादि का कार्य भी कराया जा चुका है जिसकी पुष्टि पूर्व ग्राम प्रधान ने एक लिखित पत्र जारी करके दिया है। वहीं इस मामले को सुलझाने के लिए स्थानीय लोगों के द्वारा कई बार प्रयास किया जा चुका है जिसमें विडियो साहब के द्वारा तथा लेखपाल व कानूनगो साहब द्वारा भी लिखित रूप से स्पष्ट किया जा चुका है कि यह रोड सार्वजनिक रूप से है इसमें अवरूद्ध नहीं किया जा सकता। वहीं स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारी तथा सोनभद्र प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि उनके घर आने के लिए यह सड़क ही एक मात्र रास्ता है, लेकिन इसमें अवरूद्ध पैदा करने के बाद बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं साथ ही घर में किसी के बीमार होने की स्थिति में इलाज कराना दूभर हो गया है क्योंकि एंबुलेंस भी घर तक नहीं जा सकता और न ही ही कोई प्राइवेट वाहन। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी हालही में कुछ लोगों के द्वारा इस मार्ग के बीचोंबीच ट्रैक्टर का हल रखकर पूरी तरह से ब्लाक कर दिया गया उसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा डायल 112 को बुलाया गया तब जाकर ट्रैक्टर के हल को हटवाकर आवागमन चालू कराया गया। इसी क्रम में स्थानीय लोगों ने सोनभद्र प्रशासन से इस विवाद को खत्म कराने तथा मार्ग पर आवागमन अनवरत बनाए रखने में मदद की गुहार लगाई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume