Top News

ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी, भड़के कांग्रेसी

 

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 











 कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार के खिलाफ की नारेबाजी, फूंका UPI का पोस्टर डिजिटल भुगतान (UPI) पर शुल्क लगाने के विरोध में महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा उस समय फूट पड़ा, जब उनकी मांग सुनने के लिए कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। अधिकारियों के रवैये से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ तीखा आक्रोश व्यक्त किया।अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भड़का आक्रोशजिला कांग्रेस कमेटी-सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गौड़ और शहर अध्यक्ष फरीद अहमद के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता उप जिलाधिकारी (SDM) कार्यालय पहुंचे थे। लेकिन काफी समय इंतजार करने के बाद भी जब कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं आया, तो कार्यकर्ता बेहद आक्रोशित हो गए। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि जनता की समस्याओं को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है।लगाए नारे, फूंका UPI का पोस्टरअधिकारियों के न आने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "तहसीलदार मुर्दाबाद" के जोरदार नारे लगाए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद, केंद्र सरकार की नीतियों और नए शुल्क के विरोध में कार्यकर्ताओं ने UPI (डिजिटल भुगतान) से जुड़े पोस्टरों को आग के हवाले कर दिया।बिना ज्ञापन दिए लौटे कार्यकर्ताप्रशासनिक उपेक्षा से क्षुब्ध होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना ज्ञापन किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को नहीं सौंपा और विरोध जताते हुए वापस लौट गए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जनता और व्यापारियों पर थोपे जा रहे इस अविवेकपूर्ण शुल्क को वापस नहीं लिया गया और प्रशासन का यही अड़ियल रवैया रहा, तो वे आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज करेंगे।इस प्रदर्शन के दौरान जिला और शहर कांग्रेस कमेटी सोनभद्र के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश देव पांडे, जिला उपाध्यक्ष बृजेश तिवारी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश मिश्रा,R P चौधरी व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राहुल जैन, जिला सचिव शीतला पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष अमरेश देव पांडे, प्रमोद पांडे, यूथ जिला उपाध्यक्ष सूरज वर्मा, सत्य प्रकाश मिश्रा, बृहस्पति भारती, कार्यकर्ता मौजूद उपस्थित रहे।



अध्यक्ष 

रामराज सिंह गोंड 

जिला कांग्रेस कमेटी सोनभद्र

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume