Top News

कोन क्षेत्र में विद्युत् चोरों के उपर चला हंटर , अबैध कनेक्शनधारियों में हड़कंप

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 






किया वैध कनेक्शन लेने व बिजली बिल  समय से जमा करने की अपील


 कोन क्षेत्र में जारी रहेगा मार्निंग रेड, विद्युत्  विच्छेदन से बचने की अपील- अवर अभियंता


 कोन / सोनभद्र - अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार  विद्युत् वितरण खंड पिपरी के  दिये गये  निर्देश के अनुपालन  व  सहायक अभियंता  धीरेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में माह सितम्बर 2026 से लाईन हानियो  ए टी एण्ड सी हानियों में कमी लाने हेतु  बुधवार को कोन सब स्टेशन के चयनित फीडर रामगढ़, कोन में मार्निंग रेड किया गया। जिसमें अबैध  कनेक्शन धारियों व बकायेदार  उपभोक्ताओं के काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।  जिसके क्रम में अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि  मानिंग रेड करने के उपरान्त 22 नग  एफ आई आर किया गया और 7 नग LMV 1 से  LMV-2, 05 नग  स्मार्ट  मीटर लगवाये गये और 32 उपभोक्ताओ जिनका बकाया राशि लगभग 960000. रुपये था जिसके क्रम में लाइन विच्छेदित की गई और 30 उपभोक्ताओं का पार्ट पेमेन्ट के रूप में 105000 रु० लिया गया। आगे उन्होंने कहा कि लाईन लॉसेस को कम करने के उद्देश्य से  मॉर्निंग रेड आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ताओं से अपील किया गया कि  वैध कनेक्शन लेकर ही बिजली  उपयोग करें और जिन उपभोक्ताओं  के बिजली बिल शेष रह गये हैं समय से जमा कर दें ताकि होने वाली परेशानियों से बच सकें। बिजली से जुड़े  किसी भी  समस्या के लिए अवर अभियंता के मोबाइल नंबर 8299393029 पर संपर्क कर समस्या का निस्तारण करा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume