Top News

आजादी के बाद पहली बार औरवाटांड़ गांव में बिजली पहुंचने की उम्मीद

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

बिजली के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों में खुशी, गांव में खंभे गिराए जाने से जगी आस








नौगढ़। ग्राम पंचायत चिकनी के औरवाटांड़ गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली पहुंचने की उम्मीद जगी है। बिजली सुविधा से वंचित औरवाटांड़ गांव वासी ग्राम प्रधान संतराम सिंह यादव के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों से लगातार विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की मांग कर रहे थे। शनिवार को गांव में बिजली का खंभा गिराए जाने के बाद ग्रामीणों में काफी हर्ष व्याप्त हो गया। 

ग्रामीणों ने इसे लंबे संघर्ष का परिणाम बताते हुए जल्द ही गांव में बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद जताई है।

ग्राम प्रधान संतराम सिंह यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से लगातार पांच वर्षों से गांव में बिजली पहुंचाने की प्रबल मांग की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं के दौर में भी गांव के लोग ढिबरी युग में जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। बिजली के अभाव में बच्चों की पढ़ाई, घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्यों में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए भी दूसरे गांवों पर निर्भर रहना पड़ता है।

बिजली की मांग को लेकर गांव की महिलाओं ने करीब एक वर्ष पूर्व तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया था। महिलाओं ने प्रशासन से गांव में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग करते हुए अपनी समस्याओं से तत्कालीन जिलाधिकारी को अवगत कराया था। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने कहा था कि बिजली नहीं होने के कारण उन्हें अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

वहीं, पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्ल्यू ने भी बीते वर्ष औरवाटांड़ गांव में पहुंचकर ग्रामीणों का दुख-दर्द बांटने का प्रयास किया था। उन्होंने ग्रामीणों की बिजली संबंधी समस्याओं को समझते हुए विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में बहुत काफी प्रयास किया था।

शनिवार को गांव में विद्युत खंभे गिराए जाने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। खंभे लगाए जाने के बाद तार खींचने और अन्य विद्युत कार्य पूरे होने पर गांव में बिजली पहुंचने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से कार्य में तेजी लाकर जल्द विद्युत आपूर्ति शुरू कराने की मांग किया है।



फोटो ग्राम प्रधान के साथ ग्रामीण

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume