पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
खलियारी सोनभद्र
डीजे वाहन पर चढ़कर तिरपाल ढकते समय हुआ हादसा, घटना से क्षेत्र में शोक कि लहर
रायपुर थाना क्षेत्र के करही में गुरुवार कि शाम एक दर्दनाक घटना में 24 वर्षीय नवयुवक मूर्ति कलाकार कि 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार कि चपेट से मौत हो गई, हादसे से क्षेत्र में शोक कि लहर दौड़ गई। मृतक कि पहचान संदीप विश्वकर्मा पुत्र कांता विश्वकर्मा निवाशी पनिका खुर्द, थाना रायपुर के रूप में हुई है। संदीप खलियारी बाजार से आगे मुख्य मार्ग पर विश्वकर्मा मूर्ति कला केंद्र के नाम पर दुकान चला रहा था, वह कुशल मूर्ति कलाकार था, कम उम्र में अपनी कला के जरिए क्षेत्र में अच्छी पहचान बना लिया था। नवरात्री में संदीप विश्वकर्मा मां दुर्गा का इसलिए सभी मूर्त बना रहा था,17 मूर्ति बना रहा था और सबको बनाकर देना था क्योंकि नवरात्री प्रारंभ होने वाली थी सभी मूर्ति को बनाकर तैयार करना था, मिट्टी के मूर्ति को सूखने के लिए डीजे वाहन ले गया था जिसमें जरनेटर भी मौजुद था। पानी बरसाने लगा संदीप विश्वकर्मा डीजे को ढकने के लिए तिरपाल लेकर चढ़ा लेकिन ऊपर ध्यान दिया नहीं, उसके ऊपर काल बनकर 11 हजार वोल्ट कि लाइन इंतजार कर रही थी, तार में कपार सट्टा तुरंत लाइन पकड़ लिया , शरीर झुलस गया, ग्रामीणों के प्रयास से शरीर को उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैनी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक थाना रायपुर को भी सुचना दे दी गई थी। शव को पोस्टमास्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Post a Comment