Top News

युवक की मौत पर बवाल, परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ना का लगाया आरोप; जांच के बाद ही होगा खुलासा

  पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

खलियारी सोनभद्र 





 माची थाना क्षेत्र के दरेव-देवहार गांव में 45 वर्षीय लक्ष्मी सिंह खरवार की फांसी से मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस की कथित मारपीट और धमकी से भयभीत होकर उन्होंने आत्महत्या की। वहीं पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि मृतक नशे का आदी था और पारिवारिक विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। घटना ने पूरे क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का माहौल बना दिया है।







घटना के बाद किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने परिवार को राशन व अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई और न्याय मिलने तक संघर्ष में साथ रहने का भरोसा दिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।


मृतक की पत्नी गीता खरवार ने कहा कि उन्हें अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। उनका आरोप है कि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार सहित भाजपा के कई नेता और अन्य जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर चले गए, लेकिन न्याय अभी तक नहीं मिला। उन्होंने कहा कि परिवार गरीब और आदिवासी है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


उधर, माची थाना प्रभारी चंद्रशेखर सिंह का कहना है कि मृतक नशे का आदी था और पारिवारिक कलह के चलते उसने आत्महत्या की। पुलिस ने परिजनों के आरोपों से इनकार किया है।


फिलहाल मामले में परिजनों और पुलिस के दावे आमने-सामने हैं। घटना की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume