पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चन्दौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
नौगढ़। नौगढ़ थाना क्षेत्र के पंडी गांव निवासी लालमनी खरवार 70 वर्ष का घर से करीब 2 किलोमीटर दूर कुआं दहाड़ घाटी के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मृतक बुधवार को अपनी 34 बकरियों को चराने के लिए जंगल में गए थे।
गुरुवार को दोपहर मे शव मिलने की सूचना पाकर सी ओ आपरेशन देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में थाना नौगढ पुलिस मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई में जूट गयी।
वहीं सभी बकरियां भी गायब हैं।
जिससे हत्या कर के बकरियां चोरी हो जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लालमनी खरवार बुधवार को अपनी 34 बकरियों को लेकर घर से निकले थे।
देर तक घर वापस नहीं लौटने पर चिंतित परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया।
गुरुवार दोपहर मे कुआं दहाड़ घाटी के जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया।
बकरियों को गायब होने से तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही है।
सूचना पर सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
घटनास्थल का निरीक्षण करके पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जूट गयी।
बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत व बकरियों का पता नहीं चलने से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जूट गयी है।

Post a Comment