पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चन्दौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
बार एसोसिएशन के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद एसडीएम की कार्रवाई।
नौगढ़। तहसील में राजस्व संबंधी कार्यों में कथित मनमानी और अनियमितता के खिलाफ बार एसोसिएशन के लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव ने कार्यहित और जनहित में कई लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदलने का आदेश जारी किया है। वहीं तहसील कार्यालय से संबद्ध दो सफाईकर्मियों को भी हटा दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को अधिवक्ताओं की ओर से उठाई गई मांगों के क्रम में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव एडवोकेट की अध्यक्षता में अधिवक्ता लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।
अधिवक्ताओं का आरोप था कि तहसील क्षेत्र के गांवों में वर्षों से तैनात कुछ लेखपालों की कार्यप्रणाली के वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
राजस्व मामलों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार रिपोर्ट लगाने में विलंब व मनमानी से मामलों के निस्तारण में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
वहींउपजिलाधिकारी और तहसीलदार न्यायालयों के आदेशों के अनुपालन में अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से भी अधिवक्ताओं में नाराजगी थी।
इन लेखपालों के कार्यक्षेत्र बदले
प्रशासनिक आदेश के अनुसार लेखपाल विक्रम पासवान को बरवाडीह से नौगढ़ खास, चंदन जायसवाल को देउरां के साथ नर्वदापुर का अतिरिक्त प्रभार, बच्चाराम को नर्वदापुर से चमेरबांध, विपिन कुमार को मरवटिया से देवखत तथा अरविंद कुमार को विशेश्वरपुर के साथ तिवारीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
लेखपाल संघ अध्यक्ष मनीष सिंह को देवखत से केसार, संजय पासवान को नौगढ़ खास से मरवटिया, अभिषेक यादव को चकरघट्टा के साथ बरवाडीह का अतिरिक्त प्रभार, तिलोकी प्रसाद को जरहर एवं धनकुवारी कला, राजीव सिंह को देवरीकला एवं अमदहां चरनपुर, सत्येन्द्र कुमार को जमसोत से बोझ एवं चुप्पेपुर तथा मनोज कुमार को बोझ से जमसोत एवं सेमर साधोपुर भेजा गया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने बताया कि तहसील कार्यालय से संबद्ध सफाईकर्मी कांता चौहान और सुभाष यादव को भी हटा दिया गया है।
उपजिलाधिकारी पवन कुमार यादव ने आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त क्षेत्र का प्रभार संभालने वाले लेखपालों को कोई अतिरिक्त भत्ता देय नहीं होगा।

Post a Comment