पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चंदौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय
ग्रामीणों से संवाद कर साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
नौगढ़। पूर्व में कायम रहे नक्सली गतिविधियों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए चकरघट्टा पुलिस और क्यूआरटी टीम ने मंगलवार को जमसोत व पथरौर गांव के आसपास के पहाड़ी एवं जंगल क्षेत्र में वृहद कांबिंग अभियान चलाया।
इस दौरान पुलिस टीम ने जंगलों, पगडंडियों और संभावित छिपने वाले स्थानों की सघन तलाशी लेकर के ग्रामीणों से संवाद कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी लिया।
थानाध्यक्ष चकरघट्टा महेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं क्यूआरटी टीम ने सुरक्षा उपकरणों से लैस होकर दुर्गम क्षेत्रों में पैदल गश्त और सर्च अभियान चलाया।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया।
अभियान के दौरान ग्रामीणों को किसी अपरिचित या संदिग्ध व्यक्ति को गांव अथवा जंगल क्षेत्र में दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील किया गया।
कांबिंग के बाद पुलिस टीम ने दोनों गांवों में ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर जनसंवाद कर के युवाओं और बुजुर्गों से क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल किया। ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान समय में शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण क्षेत्र में कायम है।
इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक करके ओटीपी एटीएम पिन और बैंक संबंधी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने फर्जी केवाईसी कॉल संदिग्ध लिंक और मोबाइल ऐप से सावधान रहने की सलाह दिया।डिजिटल अरेस्ट सोशल मीडिया ठगी और ऑनलाइन निवेश के नाम पर होने वाले साइबर अपराधों के बारे में जानकारी देकर के
साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करने आपात स्थिति में डायल-112 की सहायता लेने के बारे में बताया गया।
थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस क्षेत्र में लगातार कांबिंग, गश्त और जनसंवाद के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है।

Post a Comment