Top News

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली पुलिस की बर्बरता पर "सरकार बदलेगी तो हिसाब लिया जायेगा"

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय 

सोनभद्र 







आज सोनभद्र जिला कांग्रेस कमेटी और INDIA गठबंधन ने नई दिल्ली में हुई घटना पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जहां वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी और सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी जी के साथ दिल्ली पुलिस ने धक्का-मुक्की और बदसलूकी की।


*जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री रामराज सिंह गोंड जी का पूरा बयान -*









"मैं इस घटना की घोर निंदा करता हूँ। देश के नेता प्रतिपक्ष, जिन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है, और एक महिला सांसद के साथ दिल्ली की सड़कों पर जिस तरह से पुलिस ने व्यवहार किया है, वह भाजपा की तानाशाही सोच को दर्शाता है। राहुल गांधी जी ने जब से चुनाव आयोग की वोट चोरी का पर्दाफाश किया है, तब से भाजपा डरी हुई है। मैं केंद्र सरकार को चेतावनी देना चाहता हूँ कि यह अंग्रेजों का राज नहीं है। यह लोकतंत्र है। आज आप सत्ता में हैं तो पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं, लेकिन याद रखिए सरकार बदलेगी तो इस एक-एक अत्याचार का, एक-एक धक्के का हिसाब लिया जायेगा। कानून के तहत कार्यवाही होगी।"


*समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामनिहोर यादव जी का पूरा बयान -*


"माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी हमेशा कहते हैं कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। आज दिल्ली में जो हुआ उसने साबित कर दिया। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के साथ जो हुआ वह पूरे विपक्ष का अपमान है। समाजवादी पार्टी इस पुलिसिया गुंडागर्दी का पुरजोर विरोध करती है और INDIA गठबंधन एकजुट है।"


*शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री फरीद अहमद जी का पूरा बयान -*


"भाजपा समझती है कि वह पुलिस और ED, CBI के दम पर विपक्ष की आवाज दबा देगी, तो यह उसकी गलतफहमी है। राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी गांधी परिवार से हैं, वो इस लाठी-डंडे से डरने वाले नहीं। सोनभद्र शहर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है और इस घटना से हमारा हौसला और बढ़ा है।"


*इस दौरान उपस्थित प्रमुख साथी -* संगीता श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, रमेश देव पांडे,जगदीश मिश्रा, राजू त्रिपाठी, देवी सिंह, दिनेश यादव, अमरजीत सिंह टेकाम, चेतराम केसरी, श्रीकांत मिश्रा, श्रीकांत सरोज,शरद पनिका, चंद्रदेव गौड़, पूनम पथरी, उषा चौबे, दयाशंकर देव पांडे, सुनील मिश्रा, लड्डू पांडे, रमेश देव पांडे, लल्लू राम पांडे, शशांक मिश्रा, अंशु मद्धेशिया, उमेश मौर्य, नागेश मणि, बृजेश   तिवारी,पाठक,बृहस्पति भारती, कौशलेश पाठक, आशीष सिंह, सूरज वर्मा, मंजू देवी,यूथ मौर्य, प्रदीप चौबे, शंकर भारती सहित जिला, शहर, ब्लॉक, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, NSUI, सेवादल, समस्त प्रकोष्ठ एवं INDIA गठबंधन के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


*भवदीय*

*रामराज सिंह गोंड*

*जिलाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, सोनभद्र*

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume