Top News

महुली में आज से गूंजेगा जय श्रीराम का जयघोष

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र उपेन्द्र कुमार तिवारी संवाददाता 










ऐतिहासिक श्रीरामलीला का भव्य आगाज, स्थानीय कलाकारों की संगत में नारद मोह से रावण वध तक सजेगा मंच

महुली (सोनभद्र)। दुद्धी ब्लॉक के महुली में आज 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार से ऐतिहासिक श्रीरामलीला का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है। रात्रि 9 बजे से स्थानीय कलाकारों द्वारा रामायण के विभिन्न प्रसंगों का शानदार मंचन किया जाएगा। रामलीला का मंचन 20 अक्टूबर तक चलेगा।

रामलीला में नारद मोह से लेकर रावण वध तक की प्रमुख लीलाओं का क्रमवार मंचन किया जाएगा। व्यास दिलीप कुमार कन्नौजिया के नेतृत्व में स्थानीय कलाकारों की संगत तैयार की गई है। कलाकार अपने अभिनय, संवाद, धार्मिक गीत-संगीत और मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से रामायण के पात्रों को जीवंत रूप प्रदान करेंगे। स्थानीय कलाकारों की शानदार संगत और भावपूर्ण प्रस्तुति रामलीला के प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेगी।

रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान/प्रशासक महुली अरविंद जायसवाल ने बताया कि महुली की श्रीरामलीला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। रामलीला को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कलाकारों तथा सहयोगी संगत की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं।

उन्होंने बताया कि मंचन के दौरान भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्श, मर्यादा और धर्म की विजय से जुड़े प्रसंगों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया जाएगा। रामलीला के माध्यम से दर्शकों को सत्य, धर्म और सदाचार की राह पर चलने का संदेश भी मिलेगा।

अध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं से रामलीला में पहुंचने की अपील की है। उन्होंने सभी को सादर आमंत्रित करते हुए स्थानीय कलाकारों का उत्साहवर्धन करने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग का आग्रह किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume