Top News

नीलगाय से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दो घंटे तक

  जंगल में तड़पता रहा

पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चन्दौली बृजेश कुमार केसरी 









नेटवर्क नहीं मिलने से पत्नी नहीं बुला सकी मदद, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया


नौगढ़।नौगढ़-धनकुवारी मार्ग पर रविवार की रात नीलगाय से टकराकर बाइक सवार 30 वर्षीय मुलायम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

 जंगल में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने से उसकी पत्नी करीब दो घंटे तक मदद के लिए परेशान रही। 

घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूर जाकर नेटवर्क मिलने पर उसने मायके वालों को सूचना दी।

मायके से आए लोगों ने रात करीब 11 बजे घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया ।

जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

बबुरी थाना क्षेत्र के औरारी गांव निवासी मुलायम यादव रविवार की रात अपनी पत्नी बबीता के साथ बाइक से चकरघट्टा थाना क्षेत्र के मंगरही गांव स्थित अपने ससुराल जा रहा था। रात करीब नौ बजे नौगढ़-धनकुवारी मार्ग पर कौआ घाट पुल से आगे मंगरही मोड़ के समीप अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई।

 जिससे टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में मुलायम गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटनास्थल जंगल के बीच होने से मोबाइल नेटवर्क नहीं मिल रहा था। 

पति को घायल अवस्था में देखकर बबीता घबरा गई। 

उसने राहगीरों से मदद की गुहार लगाई।

लेकिन तत्काल सहायता नहीं मिल सकी। काफी देर तक परेशान रहने के बाद वह घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर जंगल में जाकर के मोबाइल नेटवर्क मिलने पर  अपने मायके वालों को हादसे की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मायके से दो युवक मौके पर पहुंचकर के निजी साधन से मुलायम को रात करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया ।

जहां पर मौजूद चिकित्सक डॉ. सिद्धार्थ ने जांच के बाद  मृत घोषित कर दिया। 

युवक की मौत की खबर सुनते ही पत्नी बबीता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार में मातम छा गया।

मृतक के छह वर्षीय पुत्र के सिर से पिता का साया उठ गया। हादसे से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।


इस संबंध में चकरघट्टा थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume