Top News

बुजुर्ग की मौत और 34 बकरियों के लापता होने के मामले में एफआईआर दर्ज

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज नौगढ़ बृजेश कुमार केसरी 







पुत्र ने हत्या कर बकरियां ले जाने की जताई आशंका, एसआई संतोष कुमार को सौंपी गई जांच


नौगढ़। थाना क्षेत्र के पंडी गांव में बुजुर्ग लालमनी खरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और 34 बकरियों के लापता होने के मामले में पुलिस ने सोमवार को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मृतक के पुत्र अरविंद ने पिता की हत्या कर बकरियां ले जाने की आशंका जताकर के निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। 

 मामले की जांच उपनिरीक्षक संतोष कुमार को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही बुजुर्ग की मौत के कारणों और बकरियों के लापता होने की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मृतक के पुत्र अरविंद ने सोमवार को बताया कि 14 अक्टूबर को उसके पिता लालमनी खरवार 70 वर्ष घर पर भोजन करने के बाद सुबह करीब 11 बजे अपनी 34 बकरियों को चराने के लिए गांव के उत्तर दिशा में स्थित जंगल की पहाड़ियों की ओर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता बढ़ गयी।  आसपास के इलाकों और जंगल में खोजबीन के दौरान 15 अक्टूबर को दोपहर में गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पहाड़ी पर शव मिला था।

जिसकी तत्काल सूचना  नौगढ़ पुलिस को दी गई। 

सूचना मिलने पर सीओ ऑपरेशन देवेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच कर के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जूट गयी।

ठलालमनी की मौत के साथ ही 34 बकरियों के लापता होने से परिजनों की आशंका गहरा गई है। 

मृतक के पुत्र अरविंद का आरोप है कि उसके पिता की हत्या कर बकरियों को ले जाया गया हो सकता है। 

मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता का खुलासा कर के दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग किया है।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) और 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume