पूर्वांचल कि आवाज न्यूज सोनभद्र विजय शंकर पाण्डेय
खलियारी सोनभद्र
उत्तर प्रदेश बिहार बॉडर के सीमा से करीब तीन, चार किलो मीटर दुर कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शिकरी , कोल्हू आ मोड़ पर शुक्रवार कि शाम बाईक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़ तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल भभुआ से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैला हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक कि पहचान वकील यादव उम्र 35 वर्ष पुत्र उमा यादव निवाशी ग्राम गड़के, थाना अधौरा जिला कैमूर भभुआ के रूप में हुई है। वकील यादव की दो पिकअप गाड़िया उत्तर प्रदेश के खलियारी बाजार से अधौरा और कोल्हू आ तक चलती हैं। बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे वकील यादव कोल्हू आ में अपनी पिकअप खड़ी कर बाईक से घर के लिए निकले थे, इसी दौरान शिकरी, दरिहरा मोड के पास पहले से घात लगाए बाईक सवार दो युवकों ने उन पर दो गोलियां चला दी, गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, घायल अवस्था में ही वह किसी तरह बाईक चलाते हुए शिकरी गांव पहुंचे, जहां बेहोशी कि हालत में गिर पड़े। घटना कि सुचना मिलने पर ग्रामीणों ने उनके परिजनों को सुचना दिया। इसके बाद परिजन घायल युवक को सदर अस्पताल भभुआ भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। दूरभाष पर पूछे जाने पर अधौरा थाने के उप निरीक्षक लोकेश कुमार ने बताया कि शिकरी गांव में गोली चलने कि सुचना मिली है, घटना स्थल पर पहुंचने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है।

Post a Comment