Top News

शिव विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

 पूर्वांचल कि आवाज न्यूज चन्दौली संपादक विजय शंकर पाण्डेय 




बच्चों को तपाकर निखारने की दी प्रेरणा




नौगढ़। नौगढ़ स्थित दुर्गा माता मंदिर पोखरे पर नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन मंगलवार को शिव विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया।

 वृंदावन से पधारीं कथा वाचिका राघव प्रिया ओझा ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। 

कथा के दौरान भक्ति, प्रेम, तपस्या और त्याग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए उन्हें उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा देने का संदेश दिया।

कथा वाचिका ने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि कठिन तपस्या और अटूट श्रद्धा से जीवन में बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तप किया। उनकी तपस्या, धैर्य और समर्पण से यह सीख मिलती है कि जीवन में सफलता पाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास जरूरी है।

उन्होंने सोने का उदाहरण देते हुए कहा कि सोने को जितना अधिक तपाया जाता है।उसमें उतना ही अधिक निखार आता है। इसी तरह बच्चों को भी जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। 

जिनको अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों का महत्व समझाते हुए कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए तैयार करना चाहिए। 

उचित मार्गदर्शन और प्रेरणा से बच्चों का भविष्य संवारा जा सकता है। माता-पिता और अभिभावकों की जिम्मेदारी है कि वे बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही दिशा दिखाएं।

कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई।

जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। भजन-कीर्तन और धार्मिक प्रसंगों से पूरा कथा पंडाल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म और अध्यात्म के संदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनभद्र के सांसद छोटेलाल खरवार शामिल हुए। 

कथा श्रवण करके आरती-पूजन में भाग लिया। 

इस अवसर पर दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल  पूर्व ग्राम प्रधान प्रभु नारायण जायसवाल सुनील शर्मा, विनय जायसवाल राजू पांडेय अक्षय विश्वकर्मा मुकेश केशरी शिवनारायण आषुतोष पारसनाथ खरवार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
Purvanchal Ki Aawaj News
Purvanchal Ki Aawaj News

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume